फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में विस्फोट, भारतीय शांति सेना के 32 जवान घायल

Tue, 08 Nov 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों के शहर गोमा में मौजूद यूएन पीसकीपिंग के 32 जवानों के एक विस्फोट में घायल होने की खबर सामने आ रही है। हादसे में एक बच्चे की मौत भी हुई है। बताया जाता है हादसा मंगलवार सुबह हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विस्फोट मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब यूएन पीसकीपिंग फोर्स के जवान ड्रिल कर रहे थे। तभी अचानक तेज विस्फोट से हडकंप मच गया। हादसे में ड्रिल में मौजूद 32 जवान घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के पीसकीपिंग मिशन ने इस संबंध में जानकारी दी। हालांकि विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है न ही यह जानकारी मिल पाई है कि विस्फोट किसने किया। 

बता दें कि कांगों में शांति सेना के करीब 18 हजार जवान तैनात हैं। जिनमें भारतीय जवानों की भी काफी संख्या है। कांगों में पिछले दो दशक से चल रहे जातीय संघर्ष में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह से संयुक्त राष्ट्र की ओर से लंबे समय से वहां शांति सेना तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें