फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में जारी है बोको हराम का खूनी खेल, 27 लोगों की बेरहमी से हत्या

Sun, 27 Aug 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
बोको हराम के आतंकियों का खूनी खेल लगातार जारी है। आतंकवादियों ने पिछले एक सप्ताह में उत्तरी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के कई गांवों में खून की होली खेली और बेरहमी से गांव वालों की हत्या कर दी। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि इस दौरान बोको हराम के आतंकियों ने गोली मारकर और गला काटकर कम से कम 27 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


घरेलू आतंकी समूहों को कुचलने का ऐलान
हाल ही के महीनों में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं के बढ़ने से नाइजीरिया की सरकार पर घरेलू इस्लामिक आतंकी समूहों पर शिकंजा कसने का दबाव बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि नाइजीरिया सरकार ने पिछले साल घरेलू आतंकी समूहों को कुचलने का ऐलान किया था।

पढ़ें:- नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम ने की 31 मछुआरों की हत्या

गांवों में हमला, गला काटकर लोगों की हत्या
लोकल सेल्फ डिफेंस ग्रुप की मेंबर मोदू जियालता के मुताबिक बुधवार को बोको हराम के आतंकियों ने नगांजई क्षेत्र के गांवों में हमला कर दिया। हमलावरों ने घरों को जला दिया और गला काटकर लोगों की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करके 15 लोगों को मौत के घाट भी उतार दिया। इस आतंकी हमले में दो लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन


जियालता ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार तक गांव वालों को अंतिम संस्कार के लिए मृतकों की बॉडी नहीं मिल पाई।

गुजमला में 12 लोगों की हत्या
सिटिजन डिफेंस फोर्स की काउंसिल के कमांडर अबात्चा मॉन्गुनो ने बताया कि बोको हराम के संदिग्ध आतंकियों ने बुधवार को गुजमला लोक काउंसिल एरिया में भी हमला करके 12 लोगों की हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि इस हमल में 4 लोग घायल भी हो गए।

बोको हराम ने की थी 31 मछुआरों की हत्या
आपको बता दें कि हाल ही में उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम ने दो अलग-अलग हमलों में लगभग 31 मछुआरों को मार दिया था। ये आतंकी डुगरी और डबार वनजान में घुसे और मछुआरों की हत्या कर दी थी। एएफपी के मुताबिक,आतंकियों ने डुगरी में 14 और डबार में 17 लोगों की हत्या की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें