फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस से जुड़े बोको हराम के तार, यूएन परेशान

Sat, 14 May 2016 01:35 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
बोको हराम के तार, यूएन परेशान - फोटो : Reuters
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कहा है कि वो इस बात से चिंतित हैं कि नाइजीरिया के चरमपंथी गुट बोको हराम और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बीच संबंध हैं। अपने एक बयान में सुरक्षा परिषद ने कहा है कि 2015 में आईएस के प्रति वफ़ादारी जताने वाला बोको हराम पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में 'शांति और स्थिरता के लिए लगातार ख़तरा बना हुआ है'। इस बीच, एक वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी ने कहा है कि ऐसी भी ख़बरें हैं कि बोको हराम के लड़ाके लीबिया जाकर आईएस में शामिल हो रहे हैं। बोको हराम से निपटने के मुद्दे पर शनिवार को नाइजीरिया में एक शिखर सम्मेलन हो रहा है।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के अलावा बेनिन, कैमरून, चाड और निजेर के राष्ट्रपति शामिल होंगे। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद, ब्रितानी विदेश मंत्री फिलिप हेमॉन्ड और अमरीकी विदेश उप मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन भी हिस्सा ले रहे हैं। सुरक्षा परिषद ने कहा कि बोको हराम के तार इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने को लेकर वो चिंतित है। सुरक्षा परिषद ने कहा कि वो अबुजा में सुरक्षा सम्मेलन बुलाने की नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी की पहल का पूरी तरह समर्थन करती है। नाइजारिया और उसके पड़ोसी देशों में बोको हराम की हिंसक कार्रवाइयों में पिछले सात साल के दौरान लगभग 20 हजार लोग मारे गए हैं जबकि बीस लाख से ज्यादा बेघर हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें