फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूबा: उड़ान भरते ही बोइंग-737 विमान क्रैश, 100 से ज्यादा यात्रियों के मारे जाने की आशंका

Sat, 19 May 2018 01:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुल डियाज कनेल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे
विज्ञापन

क्यूबा के हवाना में एक बड़े हवाई दुर्घटना की खबर है। यहां क्यूबाना एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में कुल 104 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। फ्लाइट ने हवाना से हॉलगुइन के लिए उड़ान भरी थी। क्यूबा की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह विमान मेक्सिको की एक चार्टर कंपनी 'दमोझ' का था और क्यूबा की सरकारी एयरलाइन ने इसे लीज पर लिया था।

विज्ञापन


क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्रैनमा के मुताबिक, सिर्फ तीन लोग ही जिंदा बच पाए हैं और उनकी भी हालत गंभीर है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, उन्होंने कई मौतों की आशंका जताई है। 
 

ये बोइंग 737 का विमान है जिसने हवाना के जोस मार्टी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ समय बाद प्लेन के क्रैश होने की खबर आ गई। फ्लाइट के क्रैश होने के बाद वहां आसपास धुंए का गुबार देखा गया जिसके बाद दुर्घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें