जापान में शुक्रवार को 405 किलोग्राम की ब्लू तूना मछली 3.64 करोड़ येन यानी करीब दो करोड़ रुपये में बिकी। यह नीलामी
विश्व प्रसिद्ध यूकीजी मछली बाजार में हुई है और इसे अमोरी प्रांत में पकड़ा गया था।
पढ़ें- बन रहे इंसानों जैसी मांसपेशियों वाले रोबोट
सामान्य रूप से इस मछली को दस हजार येन प्रति किलोग्राम से कम दाम पर बेचा जाता है, लेकिन साल की पहली नीलामी होने के चलते सुशी रेस्टोरेंट चेन के मालिक हिरोशी ओंदेरा ने इसे 90 हजार येन प्रति किलोग्राम के दाम पर खरीदा। 2013 में उन्होंने ऐसी ही मछली 15.54 करोड़ येन में खरीदी थी।