फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करनी है तो पहले करो रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के बाओजी शहर में ख़ास रक्तदान अभियान चल रहा है। ख़ास इसलिए कि इसमें कॉलेज में पढ़ने, गाड़ी चलाने और यहां तक कि शादी करने वालों से इस अभियान में शामिल होने को कहा गया है।
विज्ञापन


चाइना टीवी की खबरों के मुताबिक़, शांशी प्रांत के इस शहर में पहली बार कॉलेज जाने वाले छात्रों और सैनिकों से साल में कम से कम एक बार रक्तदान की अपील की गई है।

स्थानीय लोग जो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अर्जी देना चाहते हैं, स्कूल पास कर चुके छात्रों, पहली नौकरी पाने वालों या शादी करने वालों से समाज में योगदान के लिए स्वेच्छा से रक्तदान को कहा गया है।
विज्ञापन


नए नियम अगले हफ्ते से लागू होंगे।
विज्ञापन

रक्तदान पर बोनस अंक भी मिलेंगे

बाओजी के अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विस्तृत नियम ही सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को नाराज करने के लिए काफी थे।

लोगों ने सोशल मीडिया पर इन नियमों के ख‌िलाफ जमकर भड़ास निकाली है। क्विंग बाओई जियुलान शिकायती अंदाज में लिखते हैं, "रक्तदान स्वैच्छिक होना चाहिए। इसे व्यवहार या नैतिकता से जोड़ना बेइमानी होगा।"

सोशल मीडिया पर सक्रिय लु मुमु कहती हैं, "इस बात पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए कि रक्तदान करना कितना सुविधाजनक है और यह खून कहां इस्तेमाल हो रहा है।" इसके बाद ही नए नियमों के बारे में सोचना चाहिए।

चीनी मीडिया के मुताबिक झेइजांग प्रांत के पुजियांग शहर में रक्तदान के लिए अलग ही तरीक़ा इज़ाद किया गया है।

शहर में हाईस्कूल की प्रवेश परीक्षा में उन परिवारों के बच्चों को बोनस अंक दिए जाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है, जो खूब रक्तदान करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें