आज के समय में ब्यूटी पीजेंट्स में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार एश्ले नेमेथ मिसेज कनाडा ग्लोबल पीजेंट में 6 जजों की टीम का हिस्सा बनेंगी। वह प्रतिभागियों को उनकी आंतरिक सुंदरता के हिसाब से जज करेंगी।
मिसेज कनाडा ग्लोबल की राष्ट्रीय निदेशक किम कैसल ने कहा- जब नेमेथ को जज के पैनल में शामिल होने के लिए पूछा गया तो उन्होंने पहले मना कर दिया लेकिन बाद में उन्हें अपने शब्द याद आ गए। जिसमें वह कहती हैं कि हमारा मानना है कि खूबसूरती केवल बाहर नहीं होती, यह अंदर भी होती है। किम ने कहा कि 6 जजों के पैनल में नेमेथ का आना खुशी की बात है।
कैसल ने कहा- हम हर महिला को प्रेरित करना चाहते हैं, फिर चाहे उसका कोई भी साइज, शेप, उम्र, रंग, काबिलियत या अपंगता हो। नेमेथ इस प्रतियोगिता में जज बनने के लिए तैयार हो गई हैं क्योंकि उनका मानना है कि शारीरिक अपंगता आपको कुछ भी करने से रोक नहीं सकती है। एश्ले बचपन में ही जेनेटिक बीमारी ओक्यूलर अलबिनिस्म की चपेट में आ गई थीं जिसकी वजह से टीनऐज तक आते-आते उनकी आंखों की रौशनी चली गई।