इराकी पुलिस का कहना है कि राजधानी बगदाद में हुए तीन अलग-अलग बम धमाकों में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। ये धमाके उस दिन किए गए जब कर्फ्यू हटाया जाना था।
पहला धमाका शिया बहुल इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंटे में हुआ जब हमलावर ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया, जिसमें 22 लोग मारे गए और 50 जख्मी हुए हैं।
दूसरा धमाका मशहूर बाजार सिटी सेंटर में हुआ। जबकि तीसरा धमाका दक्षिण-पश्चिमी बगदाद में हुआ।
इराक के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल साद मान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इन धमाकों का ताल्लुक कर्फ़्यू हटाए जाने के फैसले से था।