फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दूतावास के पास धमाका, 6 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय दूतावास के पास धमाका हुआ है। जिसमें 6 लोगों के मौत की खबर है। मरने वालों में अधिकतर सुरक्षा जवान हैं।
विज्ञापन


ये एक आत्मघाती हमला था। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फायरिंग की जा रही है।

जहां ये धमाका हुआ वहां भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, इरान समेत कई और राष्ट्रों के दूतावास मौजूद हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान में लगातार हो रहे ऐसे धमाके

प्रांतीय गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ये धमाका उस समय हुआ जब आत्मघाती फिदायीन उन लोगों के बीच घुसने की कोशिश कर रहा था जो पाकिस्तान का वीजा लेना चाहते थे। उसे रोकने के दौरान जोरदार धमाका हुआ।

पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में ऐसे धमाके लगातार किए जा रहे हैं।

ये माना जा रहा कि तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता को रोकने और भारत-पाकिस्तान के बीच राजनयिक तनाव बढ़ाने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें