फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में मौत से लड़ रही पत्नी को छोड़ फिलहाल पाकिस्तान नहीं लौटेंगे नवाज शरीफ

Mon, 25 Jun 2018 06:12 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ फिलहाल वापस नहीं लौटेंगे। दरअसल ब्रिटेन में उनकी पत्नी वेंटीलेटर पर पड़ी हैं और मौत से लड़ रही हैं।

विज्ञापन

गले में कैंसर का पता चलने के बाद 68 वर्षीय कुलसूम पिछले साल अगस्त में लंदन के अस्पताल में भर्ती हुई थीं। तभी से उनका इलाज चल रहा है। इस साल 14 जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

वहां पर वह जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे हैं। लंदन में अस्पताल के बाहर पत्रकारों के सवालों के जवाब में शरीफ ने कहा कि कुलसूम के वेंटीलेटर पर रहने की स्थिति में क्या मैं पाकिस्तान जाने के बारे में सोच भी सोच सकता हूं? ऐसी परिस्थितियों में क्या आपको लगता है कि मुझे पाकिस्तान लौट जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें