बीजिंग में पहाड़ों की घाटी के बीच एक अनोखा पुस्तकालय बना है। अनोखा इसलिए क्योंकि यह लकड़ी का बना है। जीओजेहे गांव में स्थित इस लियुआन पुस्तकालय में 4000 से ज्यादा किताबें हैं। जिन्हें पढ़ने के लिए लोगों को पहले से बुकिंग करनी पड़ती है। यहां लोग लाइन लगाकर आते हैं।
पुस्तकालय हफ्ते में सिर्फ एक दिन नौ घंटे के लिए ही खुलता है। इस जंगल में बिजली की सुविधा नहीं हैं इसलिए पुस्तकालय में रोशनी के लिए इसकी छत में कांच लगाया गया है। यह पूरा पुस्तकालय 2200 वर्ग फुट क्षेत्र में बना है।