फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में बिजली गिरने से 64 की मौत

Sat, 14 May 2016 10:25 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
बिजली गिरने से 50 की मौत - फोटो : Agency
विज्ञापन
बांग्लादेश में पिछले दो दिनों में बिजली गिरने से 64 से ज़्यादा की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक़ मारे गए ज़्यादातर किसान थे जो धान के खेतों में काम कर रहे थे। बांग्लादेश में आंधी, तूफ़ान आना आम है लेकिन इस साल अब तक स्थिति बेहद खराब रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ता तापमान और वनों की कटाई इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। मारे गए लोगों में राजधानी ढाका के दो छात्र भी शामिल हैं जो फ़ुटबॉल खेल रहे थे। मारा गया एक अन्य लड़का आम इकट्ठा कर रहा था जब बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वॉयस ऑफ़ अमरीका की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में मार्च से अब तक बिजली गिरने से करीब 90 लोग मारे जा चुके हैं जबकि पिछले साल ये संख्या 51 थी। बांग्लादेश में आपदा प्रबंधन के प्रमुख मोहम्मद रियाज़ अहमद ने वॉयस ऑफ़ अमरीका को बताया कि वो बिजली गिरने से मरने वालों की बढ़ती संख्या से “बेहद चिंतित” हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में और आंधी आ सकती है या बिजली गिर सकती है। जून से सितंबर के बीच मॉनसून के दौरान या पहले बांग्लादेश में तेज़ तूफ़ान आना आम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें