फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद छह लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jul 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बांग्लादेश के एक प्रमुख कैफे में हुए आतंकी हमले के बाद अब आतंकियों की मदद करने वाले छह लोगों की तलाश - फोटो : Agency
विज्ञापन
बांग्लादेश के एक प्रमुख कैफे में हुए आतंकी हमले के बाद अब आतंकियों की मदद करने वाले छह लोगों की तलाश में वहां की पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस आतंकी घटना अंजाम देने वाले आतंकियों के परिवार वालों से पूछताछ करके पता लगा रही है कि आखिर वो ऐसे हत्यारे कैसे बने।
विज्ञापन


ढाका के डिप्लोमेटिक एरिया में स्थित जोन क्षेत्र में आतंकियों ने बीते शुक्रवार को निर्दोष 20 लोगों को मौत के घात उतार दिया था। मारे गए लोगों में इटली, जापान, भारत और अमेरिका के लोग शामिल थे। आईएसआईएस ने दावा किया कि यह आतंकी हमला उसने अंजाम दिया है जबकि बांग्लादेश सरकार ने इसके लिए स्‍थानीय आतंकवादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पिछले कई सालों के दौरान पहली बार बांग्लादेश में इतने व्यापक पैमाने पर कोई आतंकी हमला हुआ है। इससे पहले अभी तक बांग्लादेश में लगातार उदारवादी और धार्मिक अल्पसंख्यकों को ही निशाना बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जामा'उतुल बांग्लादेश(जेएमबी) का इस आतंकी हमले में एक बड़ा रोल हो सकता'

बांग्लादेश में हुआ आतंकियों का खात्मा - फोटो : Reuters
बांग्लादेश पुलिस का मानना है कि जामा'उतुल बांग्लादेश(जेएमबी) का इस आतंकी हमले में एक बड़ा रोल हो सकता है। रॉयटर्स को बांग्लादेश पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी सैफुल इस्लाम ने बताया कि जेएमबी से जुड़े छह लोगों की हमें तलाश है और इस मामले में वो आरोपी हैं। हमें शक है कि वो इस मामले में मास्टरमाइंड भी हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक अभी उसकी हिरासत में जेएमबी के 130 सदस्य हैं और उन सभी से पूछताछ की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि अभी हम यह नहीं जानते हैं कि इस आतंकी हमले के पीछे मुख्य लोग कौन हैं। पर हम यह जानते हैं कि इस लड़कों को आतंकी हमला करने के लिए किसने उकसाया था। साथ ही इस हमले में कोई भी विदेशी हाथ नहीं है।

सुरक्षा बलों ने जिन पांच आतंकियों का मार गिराया, उनके नाम निबरास इस्लाम, रोहन इम्तियाज, मीर साममेह मुबाशीर, खैरूलइस्लाम और सैफुल इस्लाम है। अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में छठे आतंकी का नाम दर्ज क्यों नहीं किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें