फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: नाव डूबी, 120 रोहिंग्या लापता

Thu, 01 Nov 2012 11:08 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में पुलिस का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक नाव डूबने के बाद से करीब 120 लोग लापता हैं।
विज्ञापन


जो लोग ज़िंदा बच पाए उनका कहना है कि नाव पर सवार लोग रोहिंग्या मुसलमान थे जो बर्मा में हुई जातीय हिंसा के बाद वहाँ से भाग गए थे। स्थानीय मछुआरों ने नाव से 13 लोगों को बचाया। नाव तब डूबी जब लोगों को एक बड़े जहाज़ में स्थानांतरित किया जा रहा था। ये जहाज़ मलेशिया जा रहा था।

बर्मा में पिछले हफ्ते हुई जातीय हिंसा के बाद से 20 हज़ार से ज़्यादा मुसलमान विस्थापित हो गए हैं। हिंसा में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोगों के घर जला दिए गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी बर्मा के राखाइन इलाके में झड़पें हो चुकी हैं जिसमें 70 हज़ार से रोहिंग्या लोग विस्थापित हो गए थे। उस समय हिंसा इसलिए भड़की थी क्योंकि एक बौद्ध युवती का बलात्कर कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ स्थानीय लोगों की ओर से हमले बढ़ने लगे और सरकार को आपातकाल लगना पड़ा था। विस्थापित हुए ज़्यादातर लोग या तो बर्मा की राजधानी में रहते हैं या सीमा पार बांग्लादेश आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें