फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में इरफान खान अभिनीत फिल्म 'नो बेड ऑफ रोज' बैन

Sun, 19 Feb 2017 07:50 AM IST
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बांग्लादेशी फिल्म निर्माता मुस्तफा सरवर फारूकी की फिल्म ‘नो बेड ऑफ रोज’ को बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस फिल्म में भारतीय अभिनेता इरफान खान ने अभिनय किया है। बांग्लादेशी और भारतीय मीडिया में इस तरह की अटकलें हैं कि यह फिल्म दिवंगत बांग्लादेशी लेखक और फिल्मकार हुमांयू अहमद के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 27 साल पुरानी शादी को तोड़कर अपने से 33 साल छोटी अभिनेत्री से विवाह किया था। 
विज्ञापन


हालांकि फारूकी ने इस बात से इनकार किया है कि यह फिल्म अहमद की जिंदगी पर आधारित है। इरफान ने इस फिल्म में जावेद हसन नामक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो पत्नी को तलाक देता है और अपनी बेटी की सहपाठी रही अभिनेत्री से विवाह करता है। 

बकौल इरफान,‘मुझे जानकार हैरानी हुई कि बांग्लादेश की सरकार ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है। यह एक मानवीय कहानी है, जो पुरुष और स्त्री के बीच के संबंध को दर्शाती है। अगर इसे दिखाया जाएगा तो समाज को इससे क्या नुकसान होगा।’ फारूकी अब इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें