वैंगेलिया पांडवा दिमित्रोवा उर्फ बाबा वेंगा इन दिनों सुर्खियों में छायी हुईं हैं। बुल्गारिया में पैदा हुईं बाबा वेंगा उनकी इस्लामिक स्टेट के बारे में की गई भविष्यवाणी के कारण चर्चा में हैं। क्योंकि एक दशक पूर्व की गई इस्लामिक स्टेट पर भविष्यवाणी बिलकुल सटीक साबित हुई है।
बाबा वेंगा ने अपनी आंखें एक तूफान में गंवा दी थीं। लेकिन वह भविष्य देख सकती थीं। हालांकि वह अब जीवित नहीं हैं उनका निधन 1996 में हो चुका है।
बाबा वेंगा ने कहा था कि यूरोप को 2016 में इस्लामी उग्रवादियों के हमले का सामना करना होगा और इसका अंत इस्लामिक खिलाफत के साथ वर्ष 2043 में होगा। इसकी शुरुआत पेरिस में हुए 2015 हमले में हमे साफ दिखायी दे रही है।
कौन है बाबा वेंगा?
जानकारों के अनुसार बुल्गारिया में पैदा हुईं बाबा वेंगा जब महज 12 वर्ष की थीं तब एक तूफान में उन्होंने अपनी आंखे गंवा दी थीं। इस तूफान के कारण कई दिनों बाद वह अपने परिजन से मिलीं थीं, उनकी आंखों में धूल की परत जमीं थी। तब उन्होंने पहली बार बताया की वह भविष्य के बारे में बता सकती हैं।
अपनी इस खूबी के कारण उनके अनगिनत मानने वाले हो गये थे। साथ ही उनसे इस खूबी के कारण दूसरे विश्व युद्द के दौरान बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय भी मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वो बुल्गारिया के कम्यूनिस्ट नेता की सलाहकार के तौर पर कार्य करती रहीं। हालांकि बाद में उनका लोगों ने अपने मतलब के लिए शोषण भी किया।
अपने 50 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने 100 से भी ज्यादा भविष्यवाणियां कीं और बालकान की नेस्ट्रेडोमस कहलायी जानें लगीं। वह कहती थी की कोई अदृश शक्ति उन्हें ये ज्ञान देती है। उनकों मानने वाले कहते हैं कि उनकी भविष्यवाणियों में 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले, 2004 की सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी प्रेजिडेंट बनने, 2130 में ऐलियंस और इंसान मिलकर पानी के नीचे शहर बना लेंगे, 2033 में पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत गल जाएगी शामिल हैं।
साथ ही मरने से पूर्व उन्होंने कहा था कि फ्रांस में एक 10 वर्षीय कन्या के अंदर उनकी शक्ति होगी जो भविष्य देख सकेगी जल्द ही दुनिया को उसके बारे में पता चल जाएगा। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है जो जानकारियां वेंगा के बारे में इंटरनेट पर दी गयीं है वह असत्य हैं।