फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पशुओं को नहीं भेजेगा पाकिस्तान

Tue, 06 Nov 2012 11:58 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पशुओं के निर्यात करने पर रोक लगा दी है। यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन पर दिखाए गए उस वीडियो को प्रसारित करने के बाद लिया गया है, जिसमें भेड़ो को बर्बर तरीके से गड्ढे में गिराते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इस मामले में जांच भी शुरु कर दी है। यह मामला पिछले साल सितंबर महीने का है जब ऑस्ट्रेलिया ने 21 हजार भेड़ो को बहरीन भेजा गया था लेकिन प्रशासन ने इन पशुओं को संक्रमित बताकर इनके प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। इस घटना के बाद इन जानवरों को पाकिस्तान भेज दिया गया था, लेकिन पाकिस्तान ने भी यही बात दोहराई साथ ही यह भी कहा कि इन भेड़ो को एंथ्रैक्स है।

बर्बर हत्या
कई पशुओं के डॉक्टरों के इन भेड़ो को सेहतमंद और फिट बताए जाने के बावजूद प्रशासन की तरफ से इन भेड़ो की हत्या करने के आदेश दिए गए। इस वीडियों में इन जानवरों को बर्बरतापूर्वक गड्ढे में गिराते हुए दिखाया गया, जहां कई भेड़ जिंदा भी दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है कि ये भेड़ अस्वस्थ थीं और इस मामले में जांच शुरु कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के नेश्नल फार्मर फेडेरेशन का कहना है कि भेड़ो से जिस तरह का बर्ताव किया गया वो देखकर फेडेरेशन दुखी और हैरान हैं और अब इस घटना के बाद से पाकिस्तान और बहरीन में पशुओं के निर्यात स्थगित करने का फैसला लिया गया है, लेकिन पशुओं के कल्याण के लिए काम करने वाले समूह का कहना है कि पशुओं को बाहर भेजने पर स्थायीतौर पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें