फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी पर सब्सिडी मामले में भारत को झटका, डब्ल्यूटीओ पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

Fri, 16 Nov 2018 07:18 PM IST
एजेंसी, मेलबर्न
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि चीनी पर सब्सिडी को लेकर वह भारत के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि भारत सरकार की सब्सिडी नीति से दुनियाभर में चीनी की कीमतों में ‘भारी गिरावट’ आई है, जिसका नुकसान ऑस्ट्रेलियाई उत्पादकों को हुआ है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का आरोप है कि सब्सिडी के चलते इस साल भारत में चीनी का उत्पादन बढ़ कर 3.5 करोड़ टन तक पहुंच गया, जबकि भारत का औसत उत्पादन 2 करोड़  टन सालाना है। भारत कृषि सब्सिडी के मामले में डब्ल्यूटीओ की सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के साथ इस मुद्दे को कई बार उठाने के बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह मुद्दा डब्ल्यूटीओ की कृषि समिति की इस महीने होने वाली बैठक में उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अब हमारे सामने खुद के गन्ना किसानों और चीनी मिलों के हितों की रक्षा के लिए खड़ा होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें