फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाः एयरक्राफ्ट में धमाके की साजिश हुई नाकाम

विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की आतंक विरोधी पुलिस ने एयरक्राफ्ट पर हमले की एक साजिश को नाकाम कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मेल्कम टर्नबुल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिडनी और आसपास के इलाकों में छापे मारने के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि अत्याधुनिक डिवाइस की मदद से एक एयरक्राफ्ट में ब्लास्ट की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


टर्नबुल ने इन छापों को आंतक विरोधी अभियान का हिस्सा बताया है। इसके साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सिडनी के आसपास के इलाके सर्रे हिल्स, विली पार्क और पंचबाउल में यह छापे मारे गए। ऑस्ट्रेलियन फेडेरल पुलिस के कमिश्नर एंड्र्यू कॉल्विन ने बताया कि जिन चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे इस्लामिक समर्थकों से जुड़े हो सकते हैं।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस हमले की साजिश से जुड़ी स्पष्ट जानकारियां अभी नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अभी जांच का विषय है। एबीसी की रिपोर्ट में सर्रे हिल्स इलाके की एक महिला ने कहा कि उनके पति और बेटे को भी इन छापों में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका किसी आतंकवादी संगठन से कोई संबंध नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें