फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराकी यूनिवर्सिटी पर हमला, छात्रों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक़ के रमादी शहर में चरमपंथियों ने एक यूनिवर्सिटी परिसर पर हमला कर दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया है।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अनबार यूनिवर्सिटी के परिसर में हुए हमले में कुछ सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं। अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि ये चरमपंथी इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक नाम के संगठन से हैं।

इराक़ का पश्चिम प्रांत अनबार देश में बढ़ती हुई सांप्रदायिक हिंसा का केंद्र बन गया है जहां बहुत से इलाक़े सुन्नी चरमपंथियों के नियंत्रण में हैं।

रमादी के कुछ हिस्से कई महीने से इनके नियंत्रण में हैं। 30 अप्रैल को हुए संसदीय चुनाव में हिंसा की वजह से इस प्रांत में मतदान नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री नूरी मलिकी के गठबंधन ने चुनाव में जीत हासिल की लेकिन उन्हें बहुमत नहीं मिल पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें