फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीनिया में तीन हजार गधे छुट्टी पर...!

Sun, 01 Sep 2013 09:03 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घटना कीनिया की रिफ्ट वैली में घटी है जहां तकरीबन 3,000 गधों ने अपने मालिकों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


उनका इरादा हर साल पड़ने वाले सूखे के मद्देनजर 'मोटा होना' और साथी के साथ सहवास करने का भी है। कम से कम कीनिया के अखबार 'स्टार' की एक रिपोर्ट से तो ऐसा ही लगता है.

दोस्त बना गधा
इस अखबार ने खबर दी है कि ये जानवर जुलाई और दिसंबर के दरम्यां "सालाना छुट्टी" पर जा रहे हैं।

अखबार ने स्थानीय अधिकारी विलियम मोइले के हवाले से बताया है कि आठ इलाकों के गधों ने अपने मालिकों की बात सुनने से इनकार कर दिया है।

आदतें
अखबार के मुताबिक इन गधों का इरादा सूखे के मौसम के लौटने से ठीक पहले मैदानी इलाकों की तरफ जाकर अपने खाने-पीने का ठीक से ख्याल रखने का है और वे अपने साथी के साथ सहवास भी करना चाहते हैं।
विज्ञापन


आसमान में लटका गधा
विलियम मोइले कहते हैं, "मैं यहां पला-बढ़ा हूं और पिछले 40 सालों से किसी ने भी इन गधों की आदतों को लेकर सवाल नहीं खड़ा किया है। हमारे लिए ये साधारण सी बात है कि बोझ उठाने वाले ये जानवर आराम करें।"
विज्ञापन


इस इलाके के कुछ बुजुर्गों का कहना है कि उनके गधे केवल कुओं और नदियों से पानी ढोने के इस्तेमाल में लाए जाते हैं और जब वे ऐसे कामों में नहीं लगे होते हैं तो वे गायब हो जाते हैं।

अखबार के मुताबिक इस पर मोइले कहते हैं, "गधे अपने वक्त के बारे में जानते हैं और यही वजह है कि कोई उनकी ओर देखने की जरूरत नहीं महसूस करता।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें