सोमालिया पुलिस के अनुसार राजधानी मोगादिशु के हवाईअड्डे के नजदीक हुए दो बम धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में से अधिकांश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा गार्ड हैं।
ये धमाके एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुए हैं। इलाके से उठते हुए गाढ़े धुएं को दूर से देखा जा सकता है। अफ्रीकी यूनियन (एयू) पीसकीपर्स का मुख्यालय भी यहीं है।
स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि दो बम हमले में से कम से कम एक हमला आत्मघाती है जो चौकी के पास किसी वाहन में किया गया है। माना जा रहा है कि मारे गए लोगों में चौकी पर तैनात सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।