फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल में US एंबेसी के पास धमाका, एक की मौत, 8 घायल

Tue, 29 Aug 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
काबुल धमाका
विज्ञापन
अफगानिस्तान के काबुल में अमेरिकी एंबेसी के पास धमाका हुआ है। इस हमले में एक की मौत हुई है जबकि कम से कम 8 लोगों के घायल होने की खबर है। टोलो न्यूज़ के मुताबिक यह धमाका आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका काबुल में एक बैंक की शाखा के बाहर हुआ, जो मसूद सर्कल के पास है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक यूएस एंबेसी घटनास्थल से काफी करीब है। इस धमाके से आस-पास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। अभी तक इस धमाके की जिम्‍मेदारी किसी भी आंतकी संगठन ने नहीं ली है। टोलो न्यूज़ के मुताबिक काबुल के मसूद सर्कल के पास हमलावर ने उस वक्त खुद को उड़ा लिया जब गार्ड ने उसे देख लिया था। #KabulExplosion - Unconfirmed reports say suicide bomber detonated explosives after being spotted by guards near Massoud Circle in #Kabul — TOLOnews (@TOLOnews) August 29, 2017
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद टोलो न्यूज़ के पत्रकार शारीफ आमिरी ने बताया कि धमाके की जगह पर पर एंबुलेंस पहुंच गई है लेकिन अभी तक हताहत होने वाले लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
  #KabulExplosion - ambulances have arrived in the area but casualty toll not yet known, TOLOnews journalist Sharif Amiry reports from scene — TOLOnews (@TOLOnews) August 29, 2017

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक हमले में एक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हताहत होने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
  #KabulExplosion - Health Ministry official says one person killed, at least 8 wounded in explosion but casualty toll could rise — TOLOnews (@TOLOnews) August 29, 2017

टोलो न्यूज़ के मुताबिक इस धमाके में कम से कम 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें वजीर अकबर खान हॉस्पिटल ले जाया गया गया है।
  #KabulExplosion - at least eight people wounded in the explosion have been taken to Wazir Akbar Khan hospital following explosion — TOLOnews (@TOLOnews) August 29, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें