फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: फेसबुक पोस्ट पर बवाल, 15 मंदिरों और हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़

Tue, 01 Nov 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
बांग्लादेश के चटगांव में प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने करीब 15 मंदिरों और 200 घरों में तोड़फोड़ की। ये प्रदर्शन फेसबुक पोस्ट में इस्लाम पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ किया जा रहा था। कई लोगों ने लूट की भी शिकायत की है जबकि कई मूर्तियां तोड़ दी गईं हैं। पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, रविवार को ब्राह्मनबाड़ी जिले में कुछ लोग मक्का स्थित मस्जिद अल-हरम के ऊपर की गई एक फेसबुक पोस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी फेसबुक पोस्ट लिखने वाले रसराज दास को मौत की सजा देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान भीड़ ने करीब 15 मंदिरों पर हमला बोलकर तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा कम से कम 200 लोगों पर भी हमला बोला।  स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना में करीब 100 लोग घायल हो गए जबकि कई के साथ लूटपाट की भी घटना हुई।

मंदिर के पुजारियों ने बताया कि हमले में करीब 6-7 मूर्तियों को भी भीड़ ने तोड़ दिया। बांग्लादेश में दत्तोबाड़ी मंदिर, नोमोसोमुद्रोपारा मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, घोषपुरा मंदिर और गौरो मंदिर पर हमला किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधिक्षक के अनुसार पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और इलाके में शांति व्यवस्था बहाल हो चुकी है। पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए छापे भी मार रही है।  इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन बटालियन और पैरामिलिट्री बॉर्डर गॉर्ड, बांग्लादेश के जवानों को तैनात किया गया है।  
विज्ञापन
At least 15 temples & many houses belonging to Hindus vandalised in Chittagong (Bangladesh): Bangladesh Media — ANI (@ANI_news) October 31, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें