फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान छोड़कर जर्मनी में नई जिंदगी शुरू करना चाहती है आसिया, बोली- कट्टरपंथियों से जान का खतरा

Wed, 14 Nov 2018 06:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
WOMEN
विज्ञापन
पाक सुप्रीम कोर्ट ने भले ही आसिया बीबी को ईशनिंदा के आरोप से आजाद कर रिहा कर दिया हो लेकिन अब उसके लिए देश में बिना डर के जीना मुमकिन नहीं है। इसीलिए आसिया बीबी ने जर्मनी जाने की इच्छा जताई है। आसिया के वकील सैफुल मलूक ने जर्मनी के अखबार ‘बिल्ड’ के हुई बातचीत में कहा कि बीबी अपने परिवार के साथ जर्मनी आना चाहती है।
विज्ञापन


हालांकि आसिया बीबी फिलहाल पाकिस्तान में ही है जबकि बीबी के वकील सैफुल मलूक फैसले के एक दिन बाद ही नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कट्टरपंथियों से अपनी जान पर खतरे का अंदेशा जताया है। 2015 में बीबी की बेटी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात कर वेटिकन में बीबी के लिए प्रार्थना भी की।

कई यूरोपीय देश बीबी और उसके परिवार को अपने यहां रखने के लिए तैयार हैं लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि उसे पाक छोड़ने की इजाजत कब मिलेगी। फिलहाल इमरान सरकार कानूनी जरूरत को पूरा कर लेना चाहती है ताकि बीबी अपनी पसंद के मुताबिक अन्य देश में जा सके। 
विज्ञापन


आसिया बीबी फिलहाल पाक में सुरक्षित जगह पर रह रही है। उसके वकील मलूक ने कहा कि पाक में ईशनिंदा के लगभग सभी मामले झूठे होते हैं और लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। इसीलिए आसिया के सार्वजनिक रूप से सामने आते ही पाक में उसकी हत्या की जा सकती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें