फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वियतनाम के तूफान में चली गई 230 लोगों की जान, लाखों हुए बेघर

Tue, 26 Dec 2017 01:39 PM IST
बीबीसी,हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी चीन सागर के रास्ते आए खतरनाक तूफान टेंबिन के कारण दक्षिणी वियतनाम में लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा निवारण समिति का कहना है कि 70,000 से भी अधिक लोगों को पहले ही निचले इलाकों से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन


तूफान टेंबिन इससे पहले फिलीपींस में पहले ही काफी तबाही मचा चुका है। यहां कम से कम 230 लोगों की मृत्यु हो गई और 75,000 लोग बेघर हो गए हैं। राहत और बचाव दल अभी 100 से अधिक लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान चला रहा है।

फिलीपींस के मिंडानो द्वीप में पुल और रोड पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। यहां के हजारों घर और चावल के खेत पानी में डूब गए हैं। रॉयटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम में सरकार ने आदेश दिया है कि तेल रिग और जहाजों को सुरक्षित रखा जाए। चेतावनी दी है कि लगभग 62,000 मछली पकड़ने वाली नावें समुद्र में न निकलें।
विज्ञापन


पढ़ें: पाक में तूफान से भारी तबाही, 14 की मौत

वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक ने कहा, "अगर जरूरी हो तो तेल रिग को बंद कर दें और मजदूरों से जगह खाली करवा दें।" ईसाई बहुल फिलीपींस की बजाय सोमवार का दिन वियतनाम में कामकाजी रहा।

लनाओ डेल सुर के प्रांत में स्थानीय आपदा प्रबंधक विशेषज्ञ सरिपदा पकासुम ने बीबीसी को बताया कि तूफान की चेतावनी लोगों को दी जा चुकी थी लेकिन लोग तूफान की विशालता से हैरान थे। उन्होंने बताया, "हम ऐसे मौसम आये दिन देखते रहते हैं लेकिन यह थोड़ा अलग है। यह काफी शक्तिशाली है।""मेरे अब तक के अनुभव में ये सबसे शक्तिशाली है। जिसमें पानी इतनी तेजी से ऊपर बढ़ा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें