फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को दूध पिलाती सांसद की तस्वीर हुई वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बच्चे को दूध पिलाना किसी भी मां के लिए एक आम बात है। अर्जेंटीना की एक सांसद विक्टोरिया डोंडा पेरेज भी वही काम कर रही थीं जो हर मां करती है लेकिन जिस जगह पर वह अपने बच्चे को दूध पिला रही थीं वह कोई आम जगह नहीं था।
विज्ञापन


सबसे कम उम्र की महिला सांसद पेरेज संसद की कार्यवाही के दौरान यह काम कर रही थीं। उन्होंने इस काम के जरिए कामकाजी महिलाओं के सामने एक मिशाल पेश की है। एक स्थानीय समाचार पत्रिका इंफोबे ने डोंडा की यह तस्वीर 'कार्य-मातृत्व संतुलन' के शीर्षक से ट्विटर पर शेयर की, जो जल्द ही वायरल हो गई। इस तस्वीर में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पेरेज अपनी 8 महीने की बच्ची ट्रिल्स को सदन की कार्यवाही के दौरान दूध पिला रही हैं।

तस्वीर के वायरल होने पर उनकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है और उनके इस काम को एक रोल मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पेरेज से यह सीखना चाहिए कि आखिर कैसे एक पूर्णकालिक नौकरी करने वाली महिला अपने पारिवारिक दायित्वों को संभाल सकती है। अर्जेंटिना नेशनल कांग्रेस की सबसे कम उम्र की महिला सांसद पेरेज को 2011 में सांसद चुना गया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 27 साल थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बन गईं रोल मॉडल

हालांकि, कई ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं जहां सार्वजनिक स्थलों पर अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए कई मांओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। पिछले महीने ही एक महिला ने यह खुलासा किया था कि एक दुकान के अंदर अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए सुरक्षा गॉर्ड ने उन्हें दुकान से बाहर निकाल दिया।

इसके उलट आस्ट्रेलिया में एक ऐसा मामला भी देखने को मिला जहां एक दूध पिलाती हुई महिला की शिकायत करने वाले ग्राहक को कैफे के मालिक ने अपनी दुकान से बाहर निकाल दिया। उसके इस फैसले की भी काफी चर्चा हुई थी और लोगों ने उसकी खूब प्रशंसा की थी।

इन दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जाए तो यह बात सामने आती है कि सार्वजनिक स्थानों पर दूध पिलाने वाली मांओं को सम्मान की नजर से देखना चाहिए। कई लोगों ने अपने पोस्ट में इसको कानूनी मान्यता देने की भी बात पर जोर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें