फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'चांद नवाब' के बाद अब इस पाकिस्तानी रिपोर्टर की फनी रिपोर्टिंग वायरल

Sat, 04 Mar 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुए थे कि लोग आज भी उसकी फनी रिपोर्टिंग को देखना पसंद करते हैं। लेकिन अब एक और रिपोर्टर की ऐसी ही रिपोर्टिंग सामने आई है, जिसे भी लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्टर का नाम अमीन हाफिज है और वे जिया न्यूज चैनल में काम करते हैं। उनकी फनी रिपोर्टिंग के वीडियो को एक ट्वीटर यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद से ही उसे लोग लगातार शेयर और रीट्वीट किए जा रहे हैं।

दरअसल, अमीन पाकिस्तान सुपर लीग के आखिरी मैच की टिकटों के लिए लाइन में लगे दर्शकों के पास उनसे बात करने गए थे। इस दौरान वो लोगों से सवाल-जवाब कर ही रहे थे, भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। रोचक बात है कि अमीन भी रिपोर्टिंग करते करते भीड़ के साथ नाचने लग गए।
विज्ञापन


अगली स्लाइट में देखें अमीन की फनी रिपोर्टिंग...
विज्ञापन

PSL के फाइनल मैच के लिए लाइन में लगे थे लोग

दरअसल, टी-20 टूर्नामेंट की 500 और 8000 की टिकटों को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। 500 की टिकटे खत्म हो जाने के बाद अमीन एक शख्स से पूछा वो 8000 की टिकट क्यों नहीं लेता। शख्स ने इस मजाकिया अंदाज में जवाब दिया की 8000 रुपये होते तो वह दूसरी शादी कर लेता।

चांद नवाब की फनी रिपोर्टिंग इस कदर वायरल हुई थी कि दबंग सलमान खान ने अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी को चांद नवाब ही बना दिया। साथ ही चांद नवाब की फनी रिपोर्टिंग का सीन भी फिल्म में फिल्माया गया।

Amin Hafeez's finals ticket reporting is gold. pic.twitter.com/hoC2frJJiu— Ali. (@iPakistani10) March 2, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें