फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीका की पहली महिला अरबपति

Fri, 25 Jan 2013 03:57 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंगोला के राष्ट्रपति की बड़ी बेटी अफ्रीका की पहली अरबपति महिला बन गई हैं। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने 40 साल की इजाबेल डॉस सैंतो को अफ्रीका की पहली अरबपति महिला घोषित किया है।
विज्ञापन


इजाबेल ने कई पुर्तगाली फर्म में निवेश किया है जिसमें टीवी केवल कंपनी भी शामिल है। फोर्ब्स के मुताबिक एक अंगोलन बैंक ने उन्हें अरबपति घोषित किया है।

इजाबेल ने सबसे पहले लुआंडा में ‘मिआमी बीच’ पर अपना एक रेस्तरां खोला था। अंगोला की अधिकांश आबादी तकरीबन सौ रुपये रोजाना पर गुजर बसर करती है। साल 2002 के बाद से अंगोला अफ्रीका के नामचीन तेल उत्पादक के तौर पर उभरा और बड़ी तेजी से यहां आर्थिक विकास हुए।

राष्ट्रपति जोस एडवर्ड डॉस सैंतो का परिवार पिछले 33 सालों से यहां की सत्ता पर काबिज हैं और अर्थव्यवस्था के एक बड़े हिस्से पर इनका कब्जा है। व्यापार की दुनिया में इज़ाबेल जाना माना नाम है लेकिन इसके बावजूद कहा जाता है कि वो बेहद शर्मीले स्वभाव की महिला हैं।
विज्ञापन


अपने पहले रेस्तरां खोलने के साथ ही इजाबेल अंगोला और पुर्तगाल में एक प्रभावशाली बिजनेस वुमेन के तौर पर उभरी थीं। इजाबेल ने लंदन के किग्स कॉलेज इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें