फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को चेताया, कहा- डू नॉट अंडरएस्टीमेट यूएस, डू नॉट ट्राई US

Wed, 08 Nov 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि डू नॉट अंडरएस्टीमेट यूएस (us) एंड डू नॉट ट्राई अस (हमें कमजोर न समझें और न ही हमें आजमाने की कोशिश करें)। डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में नेशनल एसेंबली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि हमने ये कसम खाई है कि संयुक्त राज्य अमेरिका प्योंगयांग के परमाणु खतरे के खिलाफ खुद की और अपने सहयोगियों की रक्षा करेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रंप काफिले को मिडिल फिंगर दिखाने वाली लड़की को नौकरी से निकाला

ट्रम्प ने उत्तर कोरिया कठोर संदेश देते हुए कहा कि वाशिंगटन डरेगा नहीं, उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी को अमेरिका पर और उसकी शक्ति और प्रण पर शक है तो वो हमारे अतीत को देख सकता है। हमारे अतीत को देखने के बाद मुझे पता है कि उनका शक बहुत समय तक नहीं रहेगा। 
  Anyone who doubts the strength or determination of the U.S. should look to our past....and you will doubt it no longer. pic.twitter.com/zyuYc0fIH6 — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 8, 2017
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ट्रंप नेशनल असेंबली को संबोधित कर रहे थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo
​नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगियों से किए गए अपने हर आश्वासन, समझौते को तोड़ा है। लेकिन मैं एक बार फिर नॉर्थ कोरिया से यह कह देना चाहता हूं कि हमने कोरिया के एक होने का सपना देखा है जो एक स्वतंत्र और सुरक्षित प्रायद्वीप होगा जिसमें सभी परिवार वाले साथ रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने हमारे प्रशासन में पूरी तरह से अपने सैन्य पुनर्निर्माण किया है, और हम हजारों बिलियन डॉलर खर्च कर रहे हैं अपनी मिलिट्री को बेहतरीन बनाने और मजबूत करने में जुटे हैं जो विश्व में बेतरीन होगी। ट्रंप ने काह कि मैं मजबूती के साथ शांति चाहता हूं। साउथ कोरिया से अब डोनाल्ड ट्रंप चीन जाएंगे। 

  The U.S., under my administration, is completely rebuilding its military, and they're spending hundreds of billions of dollars to the newest and finest military equipment anywhere in the world, being built right now. I want peace through strength! pic.twitter.com/2YXkIvRIFi — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 8, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें