डोनाल्ड ट्रंप हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उनके बारे में क्या-क्या नहीं कहा गया। राष्ट्रपति बनने के बाद खबर आई कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल से हाथ नहीं मिलाया। ट्रंप की इस हरकत पर दुनिया भर में उनकी आलोचना हुई।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सच से रूबरू कराएंगे जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप एक मानसिक बीमारी जर्माफोब से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वो किसी दूसरे व्यक्ति से हाथ मिलाना पसंद नहीं करते।
फ्लोरिडा के गवर्नर रह चुके जेब बुश ने इस बात का खुलासा किया कि डोनाल्ड ट्रंप जर्माफोब से पीड़ित हैं और उनको लगता है कि अगर वो किसी से हाथ मिलाएंगे तो दूसरे व्यक्ति के हाथों में मौजूद कीटाणु उनके हाथ में पहुंच जाएंगे।