फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका तभी बात करेगा जब उसे उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण का यकीन हो

Wed, 29 Aug 2018 12:54 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग
विज्ञापन

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका उत्तर कोरिया के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन पहले उसे यह यकीन होना चाहिए कि कोरियाई देश परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने वादे को पूरा करेगा।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को उत्तर कोरिया जाने का कार्यक्रम फिलहाल टाल देने का निर्देश दिया है क्योंकि वह परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उस गति से आगे नहीं बढ़ रहा है जिसका वादा किम जोंग उन ने जून में किया था।

पोम्पियो की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने उन खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि किम के एक सहयोगी की कटु चिट्ठी के कारण विदेश मंत्री की इस साल होने वाली चौथी उत्तर कोरिया यात्रा टल गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोर्ट का कहना है, अमेरिका बातचीत करने को तैयार है अगर किम सिंगापुर शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप से किये गये वादों को पूरा करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें