फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीबाबा ने तोड़ा एक दिन की बिक्री का अपना ही रिकॉर्ड

Mon, 12 Nov 2018 05:31 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
alibaba - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कामर्स कंपनियों में शुमार चीन की अलीबाबा ने रविवार को एक दिन की ऑनलाइन बिक्री का अपना ही पिछले साल बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलीबाबा के वार्षिक शॉपिंग फेस्टिवल ‘सिंगल्स-डे’ शुरू होने के महज 16 घंटों में ही रिकॉर्ड 24.3 अरब डॉलर की बिक्री हो चुकी थी। 

विज्ञापन


11वें महीने की 11 तारीख को आयोजन के कारण ‘डबल-11’ भी कहलाने वाले इस शॉपिंग फेस्टिवल में पिछले साल अलीबाबा ने 24.15 अरब डॉलर की बिक्री की थी। 

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 24 घंटे लंबा शॉपिंग फेस्टिवल शुरू होने के पहले 2 मिनट 5 सेकंड में ही 1.44 अरब डॉलर के ऑर्डर बुक हो गए थे, जबकि पहले घंटे में करीब 9.92 अरब डॉलर की बिक्री कंपनी के खाते में दर्ज की गई। पिछले साल कंपनी ने पहले घंटे में 8.19 अरब डॉलर की बिक्री की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें