फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्जीरिया में बंधक संकट खत्म

Mon, 21 Jan 2013 09:09 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्जीरिया के बंधक संकट में निर्णायक सैन्य कार्रवाई में 11 अपहर्ता मारे गए हैं। कई दिनों से इस्लामी चरमपंथियों ने कई विदेशी नागरिकों को बंधक बनाया हुआ था।
विज्ञापन


अल्जीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया है कि निर्णायक कार्रवाई के दौरान अपहर्ताओं ने सात बंधकों की भी हत्या कर दी है। मारे गए बंधकों की राष्ट्रीयता अभी नहीं पता चली है।

गुरुवार को चरमपंथियों ने अल्जीरिया के एक गैस संयंत्र पर हमला किया और बहुत से लोगों को बंधक बना लिया।

इनमें से 573 अल्जीरियाई और 132 विदेशियों में से 100 लोगों को पहले ही रिहा करा लिया गया था। लेकिन चरमपंथियों के अनुसार सात बंधक उनकी कैद में रह गए थे। लेकिन 30 विदेशियों को लेकर अनिश्चय की स्थिति बनी हुई थी जिनमें 10 ब्रितानी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एपीएस के अनुसार इससे पहले भी इस घटना में 12 अल्जीरियाई और विदेशी कर्मचारी मारे जा चुके थे।

धमकी
बंधकों की रिहाई के लिए निर्णायक कार्रवाई शुरू होने से पहले अपहर्ताओं के नेता अब्दुल रहमान अल-निजेरी ने कहा था कि सरकार को दो विकल्पों में कोई एक चुनना होगा- अपहर्ताओं से बातचीत या बंधकों को मरने के लिए छोड़ देना।

उन्होंने कहा था कि अगर अल्जीरिया की सेना ने बल प्रयोग किया तो गैस संयंत्र के परिसर को उड़ा दिया जाएगा।
बंधकों को छुड़ाने के अभियान में जिस संयंत्र पर हमला किया गया उसे ब्रिटेन की कंपनी बीपी, नॉर्वे की कंपनी स्टैटऑइल और अल्जीरिया की सरकारी कंपनी मिल कर चलाती हैं।
विज्ञापन


अपहर्ताओं ने एक बयान में कहा था कि गैस संयंत्र पर ये हमला माली में इस्लामी गुटों के खिलाफ फ्रांसीसी सेना के हस्तक्षेप के जवाब में किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें