फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने अफगानिस्तान में मचाई तबाही, हवाई हमले में 13 की मौत

Thu, 31 Aug 2017 09:43 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों पर अमेरिकी हमले में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी सेना के अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप ने कड़ी शर्त के साथ पाक को दिए 255 मिलियन डॉलर, कहा- आतंकवाद को खत्म करो

गौरतलब है कि इस घटना के कुछ दिन पहले ही पश्चिमी प्रांत में अफगानिस्तान की सेना की ओर से तालिबानियों को निशाना बनाने के लिए किए गए हमले में भी 13 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति के अनुसार अफगानिस्तान में लगभग 11000 सैनिक तैनात हैं। 

पढ़ें: अमेरिका ने मिसाइल को मार गिराने का किया परीक्षण, उ.कोरिया को सिखाना है सबक

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता डी डब्लू व्हाइट ने कहा कि यह घोषणा रक्षा मंत्री जिम मैटिस द्वारा निर्धारित नई पारदर्शी लेखा प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन ने सीधे तौर पर कभी नहीं बताया था कि उन्होंने अफगानिस्तान में कितने सैनिक भेजे हैं। इसी वजह से इस अभियान की लागत बढ़ गई और सफलता मुश्किल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें