फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव: पायलट ने निर्माणाधीन रनवे पर उतारा एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बची 136 यात्रियों की जान

Fri, 07 Sep 2018 07:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maldives Air India Flight
विज्ञापन

एयर इंडिया के एक विमान की शुक्रवार को मालदीव में निर्माणाधीन रनवे पर लैंडिग हुई। विमान लैंडिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार हो सकता था लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


विमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम से 136 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान 'वीटी एक्सएल विमान की मालदीव के माले में निर्माणाधीन रनवे पर लैंडिंग हुई है। लैंडिंग के दौरान विमान के दो टायर फट गए।'

बताया जाता है कि एयर इंडिया की फ्लाइट 320एनईओ गलत निर्देश मिलने के कारण एक ऐसे रनवे पर उतर गई जो चालू ही नहीं था। यह रनवे अभी विमान परिचालन के लिए शुरू नहीं किया गया था। हालांकि पायलट ने सूजबूझ का परिचय देते हुए एक बड़े हादसे को टाल दिया। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री, चालक दल समेत सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें