फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के बाद इस देश ने भी दिया नोटबंदी का आदेश

Tue, 13 Dec 2016 03:31 AM IST
एजेंसी/ कराकस
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में नोटबंदी के ऐलान के बाद पाकिस्तान और दूसरे कई देशों में वहां व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बड़ी मुद्रा को चलन से बाहर करने पर विचार किया जाने लगा था। इसी कड़ी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी मुद्रा राशि यानी 100 बोलिवर के नोट बंद करने के लिए आपात आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने यह आदेश उन ‘माफिया’ को नाकाम करने के लिए जारी किए हैं, जिन पर वह कोलंबिया में नकदी की जमाखोरी के आरोप लगते रहे हैं। यह घोषणा रविवार को की गई। दुनिया की सबसे अधिक महंगाई झेल रहा वेनेजुएला इन दिनों आर्थिक संकट के दौर में है, इसलिए वहां की सरकार ने नए नोट और सिक्के जारी करने की तैयारी की है। जिनका मूल्य इस समय उपलब्ध सबसे बड़ी राशि के नोट से लगभग 200 गुना ज्यादा होगा।

राष्ट्रपति ने रविवार को अपने टीवी शो ‘कॉन्टैक्ट विद मादुरो’ में कहा कि यह कदम उठाना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक जांच में पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय माफिया ने कोलंबियाई शहरों और ब्राजील में 100 बोलिवर के अरबों नोट छिपा रखे हैं। उन्होंने आदेश दिए कि ‘जमीनी, वायु और समुद्री रास्ते बंद किए जाने चाहिए ताकि वे लोग ले जाए गए नोट लौटा न सकें।
विज्ञापन


सौ बोलिवर में मिलती थी सिर्फ एक कैंडी
वेनेजुएला के 100 बोलिवर के एक नोट का मूल्य वर्तमान में एक डॉलर के तीन सेंट से कुछ कम है। यानी यहां 100 के एक नोट से बमुश्किल एक कैंडी खरीदी जा सकती है, जबकि यदि किसी को एक हैमबर्गर खरीदना को तो उसे 100-100 के कम से कम 50 नोट की जरूरत होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें