फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीका के गृह युद्ध ने 20 साल में ली 50 लाख बच्चों की जान

Fri, 31 Aug 2018 03:37 PM IST
भाषा, पेरिस
विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीका में हुए सशस्त्र संघर्षों ने 20 साल में करीब 50 लाख बच्चों की जान ली है। अफ्रीका में 1995 से 2015 के बीच हुए सशस्त्र संघर्षों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में कहा गया है कि सशस्त्र संघर्षों के कारण फैली भूखमरी, चोट और बीमारियों से लगभग 50 लाख बच्चों की मौत हुई जिनमें करीब 30 लाख नवजात हैं। इन शिशुओं की आयु एक वर्ष या उससे कम थी।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार पिछले 30 वर्षों में सबसे ज्यादा और भयंकर सशस्त्र संघर्ष अफ्रीकी महाद्वीप में ही हुए हैं। अध्ययन में यह निष्कर्ष आया है कि सशस्त्र संघर्षों के दुष्परिणाम सिर्फ लड़ाकों का घायल होना या उनका मारा जाना नहीं है। बल्कि इसने बच्चों की मौत के खतरे को भी बढ़ा दिया है।

इन मौतों का मुख्य कारण गर्भवती महिलाओं को आवश्यक चिकित्सीय उपचार नहीं मिलना, स्वच्छता में कमी होने, स्वच्छ जल की कमी और भोजन की कमी से उत्पन्न कुपोषण इत्यादि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें