फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बिना अकेले बाजार गई, तो सिर कलम कर दिया 

Thu, 29 Dec 2016 05:38 AM IST
एजेंसी/ काबुल
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में एक महिला अकेले खरीददारी करने बाजार गई, तो सिर कलम करके उसकी हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत के लत्ती इलाके के बाजार की है, जो तालिबान के कब्जे में है। 
विज्ञापन


प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जबिउल्ला अमानी ने बताया कि बंदूकधारियों के एक समूह ने 30 वर्षीय महिला को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह अपने पति के बिना अकेले बाजार गई थी। उसका पति ईरान में रहता है। हालांकि आतंकी संगठन तालिबान ने इस घटना में अपना हाथ होने से इनकार किया है। 

इससे पहले हाल ही में कंधार एयरपोर्ट की पांच सुरक्षाकर्मी महिलाओं की हत्या का मामला भी सामने आया था। तालिबान शादीशुदा महिलाओं के अकेले घर से बाहर जाने का विरोध और बुर्का पहनने के लिए बाध्य करता आ रहा है। वह महिलाओं के सार्वजनिक स्थल पर काम करने और शिक्षा के भी खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें