फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सिलसिलेवार आत्मघाती बम विस्फोट, 23 की मौत, कई लोग घायल  

Sat, 24 Feb 2018 03:33 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन
लगातार आतंकी हमलों की मार झेल रहे अफगानिस्तान को एक बार फिर आतंकियों ने निशाना बनाया है। एएफपी न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सिलसिलेवार आत्मघाती बम विस्फोट हुए हैं। इस आत्मघाती हमले में 23 लोग मारे गए और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। 
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और घटनास्थल पर जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दर्दनाक दृश्य देखा गया।

 


गौरतलब है कि इससे पहले अफगानिस्तान में 27 जनवरी को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें कम से कम 102 लोगों की जान गई थी, जबकि 200 लोग घायल भी हुए थे। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में तालिबान और आईएस जैसे खतरनाक आतंकी समूहों ने अफगानिस्तान में अपने हमलों की संख्या बढ़ा दी है। यहां पिछले साल ऐसे हादसों से करीब 1700 नागरिकों से ज्यादा मौत हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान में सबसे बड़ा हमला मई, 2017 में हुआ था, जहां ट्रक बम ब्लास्ट की वजह से 150 लोगों की जाने गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें