फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: तालिबानी आतंकियों ने आर्मी बेस पर किया हमला, 19 सैनिकों की मौत

Sat, 09 Jun 2018 10:07 PM IST
एजेंसी, हेरात
विज्ञापन
तालिबान आंतकी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

तालिबान की तरफ से अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में एक आर्मी बेस पर हमले में 19 सैनिकों की मौत हो गई। यह हमला तालिबान की तरफ से सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे के बाद किया गया। 

विज्ञापन


तालिबान ने शुक्रवार रात हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हेरात के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जिलानी फरहाद ने बताया कि हमले में 19 सैनिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। फरहाद ने बताया कि जावोल प्रांत में हुए हमले में कई तालिबान लड़ाके भी मारे गए हैं। 

हालांकि उन्होंने मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं बताया। जावोल प्रांत के गवर्नर मोहम्मद सईद सरवरी ने हमले और मृतकों की संख्या की पुष्टि की। कुंदूज प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नेमतुल्लाह तैमूरी ने काह कि कल-ए-जाल जिले में हुए एक अन्य हमले में स्थानीय पुलिस के पांच सदस्य भी घायल हो गए। इससे पहले तालिबान ने एक व्हाट्सऐप संदेश में मारे गए अफगान सैनिकों की संख्या 18 बताई थी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि तालिबान ने अफगान सैनिकों के साथ ईद के पहले तीन दिनों के लिए अभूतपूर्व सीजफायर की घोषणा की थी। इससे दो दिन पहले ही अफगानिस्तान ने अप्रत्याशित रूप से तालिबान के खिलाफ एक सप्ताह तक कार्रवाई रोकने की एकतरफा घोषणा की थी। वहीं राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर सीजफायर की पुष्टि की थी। सीजफायर संदेश में संकेत दिए गए थे कि इसकी अवधि 12 से 19 जून तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें