फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल में शिया मस्जिद के बाहर आत्मघाती हमला, 5 की मौत 20 से ज्यादा घायल

Fri, 29 Sep 2017 08:13 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक शिया मस्जिद के पास आत्मघाती बम हमला हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने हुसैनिया मस्जिद से करीब एक हजार मीटर की दूरी पर व्यस्त सड़क पर खुद को उड़ा दिया। इस वक्त लोग शुक्रवार की नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर अचानक से सड़क पर आया और खुद को उड़ा लिया। इसके अलावा शुक्रवार तड़के ही बाला बल्क जिला में हुए एक अन्य आतंकी हमले में दो लोग घायल हो गए।
  वहीं अफगानिस्तान वायु सेना ने दावा किया कि उनके द्वारा किए गए एयर अटैक में तालिबान के आतंकियों से लदे तीन वाहनों को उड़ा दिया गया, जिसमें 20 आतंकियों के ढेर होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें