अभिनेता ब्रेडली वाल्श की गोली मारकर हत्या
- फोटो : Social Media
स्कॉटलैंड के इडिनबर्ग में अभिनेता ब्रेडली वाल्श की उनके घर के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उन्हें फिल्मकार डैनी बॉयल की फिल्म ‘टी2 ट्रेनस्पाटिंग’ में अभिनय से काफी लोकप्रियता हासिल हुई।
बीबीसी के अनुसार 42 वर्षीय अभिनेता और पूर्व बॉक्सर चैम्पियन की बुधवार को शहर के बेस्ट एंड में उनके घर के नजदीक हत्या कर दी गयी।
वाल्श ने बॉयल की 2017 की ब्लैक कॉमेडी में मि. डॉयल की भूमिका निभायी थी। वह टीवी श्रृंखला ‘डैनी डायर्स डेडलिएस्ट मेन’ में भी दिखाई दिये थे।