ऑस्ट्रेलिया में बोट से समुद्र की सैर के दौरान शार्क को खाना खिलाना एक महिला के लिए दर्दनाक साबित हुआ। पर्थ की रहने वाली मेलिसा ब्रूनिंग शार्क को अपने हाथों से खाना खिला रही थी। इसी बीच शार्क ने उन्हें पानी में खींच लिया। जब वह पानी में गिरीं तब वहां तीन से चार शार्क मौजूद थी।
हालांकि, समय पर मेलिका के दोस्तों ने उन्हें बचा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेलिसा ने कहा, शार्क ने मेरा हाथ खींच लिया और मैं पानी में जा गिरी। मुझे लगा मेरी उंगलियों की हड्डियां टूट गईं। समय पर मेरे दोस्तों ने मुझे बचा लिया।
शायद आज मैं जिंदा नहीं होती और कई शार्कों का भोजन बन चुकी होती। पर्थ पहुंच डॉक्टरों से जांच कराने के बाद मेलिसा स्वस्थ बताई जा रही हैं। हालांकि उनकी उंगलियों में दर्द है, पर डॉक्टरों ने इसे मामूली बताया है।
वीडियो ः