ब्रिटेन में एक कार ड्राइवर ने रविवार को नाइट क्लब में 13 व्यक्तियों को कुचल दिया। वाक्या उस समय का है जब लोग पार्टी मना रहे थे और एक व्यक्ति को क्लब से बाहर धक्का मारकर निकाल दिया गया। उसके बाद वह लौट गया और अपनी कार चलाते हुए पार्टी में घुस गया, जिससे 13 व्यक्ति घायल हो गए।
एक सुजुकी विटारा के ग्रावेसेंड केंट स्थित ब्लैक नाइट पार्टी में 13 व्यक्तियों को रौंदने के बाद पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसे आतंकी घटना नहीं बताया है।