फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लंगूर ने किया 50,000 से अधिक लोगों के घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
लंगूर - फोटो : BBC
विज्ञापन
जांबिया में एक लंगूर ने देश के दक्षिण में मौजूद एक पावर स्टेशन पर बिजली के तारों के साथ छेड़खानी की है जिस कारण 50,000 से अधिक लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। रविवार को लंगूर ने बिजली के तारों पर चढ़ कर उन्हें खींच दिया जिस कारण ब्लैकआउट हो गया। पावर कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि लंगूर को बिजली का तगड़ा झटका लगा। इस झटके से किसी भी इंसान की मौत हो सकती थी, लेकिन लंगूर को गंभीर चोटें आई हैं। प्रवक्ता हेनरी कपाटा ने कहा कि यदि ये काम किसी इंसान ने किया होता तो उसे इसके लिए सजा दी जाती। 
विज्ञापन


लंगूर को बचा लिया गया है और उसे वन्य विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। बीबीसी के कैनेडी गोंडवे का कहना है कि ये पावर स्टेशन जांबिया के लिविंगस्टोन शहर में है जो पर्यटकों के बीच बेहद मशहूर है। 

ये राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक है और यहां काफी जंगली जानवर आते रहते हैं। फिलहाल बिजली के तारों को दुरुस्त कर लिया गया है ताकि लिविंगस्टोन और नजदीकी पश्चिमी प्रांत में रहने वालों को परेशानी ना हो। बीते साल इस तरह की एक घटना में एक बंदर के कारण पूरा देश अंधेरे में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें