फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया से पहली खेप में लौंटेगे 80 भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसाग्रस्त लीबिया से अपने नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया भारत जल्द शुरू करेगा। पहली खेप में 80 भारतीयों ने वतनवापसी की इच्छा जाहिर कर दी है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया है कि पहली खेप में लौटने वालों में अधिकतर नर्सें शामिल होंगी।
विज्ञापन


अकबरुद्दीन ने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लीबिया के हालात की समीक्षा की और लीबिया स्थित दूतावास को भारतीयों की सुरक्षित वतनवापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अकबरुद्दीन ने बताया कि लीबिया के हिंसाग्रस्त इलाकों में रह रहे भारतीयों को वतनवापसी की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि लीबिया में फंसे भारतीयों की वतनवापसी में मदद के लिए त्रिपोली स्थित दूतावास में और कर्मचारी भेजे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें