पुर्तगाल में हीटर विस्फोट से कम से कम आठ लोगों की मौत का मामला सामने आया है। देश के उत्तरी हिस्से में हीटर विस्फोट के बाद आग लगने से जहां आठ लोगों की मृत्यु हो गई है वहीं दर्जनों लोगों को गंभीर अवस्था के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय मेयर जोस गोम्स जीसस ने संवाददाताओं को बताया कि
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के उत्तर में लगभग 250 किलोमीटर (150 मील) दूर तोंडेला शहर में आग लग गई। यहां शनिवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में लकड़ी जलाने वाले स्टोव में विस्फोट हो गया।
सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी कमांडर पाउलो सेंटोस ने स्थानीय रेडियो स्टेशन टीएसएफ को बताया कि घटना में कम से कम 50 लोग जख्मी हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि, आग लगने की वजह से इमारत में मौजूद करीब 60 लोगों में दहशत फैल गई, जो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वहां थे। घटना की सूचना मिलने पर कई दमकलकर्मी और दो बचाव हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायल हुए लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।