फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र: 5 साल पहले हुई हिंसा में मुस्लिम ब्रदरहुड के 75 लोगों को मिली सजा-ए-मौत

Sun, 09 Sep 2018 01:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में मिस्र में कट्टरपंथी मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थन में धरना प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना हो गई थी। जिसमें कोर्ट ने इस्लामी नेताओं सहित 75 लोगों को मौत की सजा सुनाई है। फांसी की सजा पाने वालों में ब्रदरहुड के वरिष्ठ नेता एस्साम अल एरिया, मोहम्मद बेलतागी और इस्लामी धर्मोपदेशक सफवात हिगाजी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मुस्लिम कट्टरपंथ के आध्यात्मिक नेता मोहम्मद बदी समेत 47 अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को हिंसा भड़काने, हत्या और अवैध प्रदर्शन करने सहित सुरक्षा संबंधी अपराधों का दोषी करार दिया है। काहिरा के रबा अदाविया चौराहे पर यह धरना प्रदर्शन किया गया था। इसे रबा मामले के तौर पर भी जाना जाता है।

इस मामले में 739 लोगों के खिलाफ केस चल रहा है। 2013 में मिस्र के सेना प्रमुख अब्देल फतह अल सीसी ने तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट कर दिया था। जिसके बाद मुर्सी समर्थकों ने इस धरना-प्रदर्शन को शुरू किया था। प्रदर्शनकारियों को अगस्त 2013 में तितर-बितर करने की कोशिश की गई थी। जिसमें 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी मारे गए थे। सरकार ने कहा था कि बहुत से प्रदर्शनकारी के पास हथियार थे और उन्होंने 43 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें