मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गयी है। सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर मौत राजधानी मेक्सिको सिटी में हुई है। भूकंप से कई इमारतें ढह गई हैं। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी।
भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में था जो मेक्सिको सिटी से दक्षिण पूर्व में स्थित है। मेक्सिको सिटी के मेयर के मुताबिक राजधानी में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि भूकंप में ढही इमारतों के मलबों में कई लोग दबे हो सकते हैं।
BREAKING: Civil Defense agency says Mexico earthquake death toll reaches 139.
— The Associated Press (@AP) September 20, 2017
7.1 magnitude earthquake near Mexico City, reports AFP quoting USGS
— ANI (@ANI) September 19, 2017
At least 61 killed in Mexico after earthquake collapses buildings; rescues underway. https://t.co/f8hOVCFavd
— The Associated Press (@AP) September 19, 2017
मैक्सिको सिटी और आसपास के राज्यों के घनी आबादी वाले हिस्सों में कई इमारतें ढह गई हैं। मैक्सिको के मोरेलोस राज्य के गवर्नर ने इस भीषण भूकंप में कम से कम 42 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं भूंकप के बाद गिरी कई इमारतों में आग भी लग गई है।
Governor of Mexico's Morelos state says at least 42 people have died there after earthquake: AP
— ANI (@ANI) September 19, 2017
प्यूब्ला राज्य के आंतरिक विभाग के प्रवक्ता फ्रांसिस्को सांचेज के मुताबिक, प्यूब्ला राज्य में कम से कम 11 लोगों के मरने की खबर है।